दिल्ली की सड़कों पर महिला गैंग सक्रिय: वाहन चालकों को मदद के बहाने रोकती हैं औरतें, फिर दिखातीं अपना असली रूप

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का एक गैंग सक्रिय है। इस गैंग की महिलाएं वाहन चालकों से मदद मांगने के बहाने उन्हें रोकती है और फिर उनके गहनों पर हाथ साफ कर देती हैं। दिल्ली में ऐसी दो वारदात सामने आने के बाद पुलिस टीम सतर्क हो गई है और महिलाओं की तलाश में जुट गई है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी काम करने वाले अभिलाष कुमार 1 अप्रैल की रात को कनॉट प्लेस से सागरपुर स्थित घर जा रहे थे। क्रिबी प्लेस के पास लालबत्ती पर जाम था। दो महिलाएं उनकी बाइक के पास आईं और लिफ्ट मांगने लगी। अभिलाष ने लिफ्ट देने से मना कर दिया। इसी दौरान दूसरी महिला उनकी तरह बढ़ने लगी। पीड़ित ने हाथ का इशारा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने उनकी अंगुली से सोने की अंगूठी झपट ली। पीड़ित जब तक बाइक रोक कर उन्हें पकड़ पाते दोनों वहां से भाग गईं। शिकायत पर दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

वहीं, दूसरी घटना तीन अप्रैल को समयपुर बादली इलाके की है। झज्जर हरियाणा निवासी मनीष कुमार पीतमपुरा से अपनी कार से अलीपुर जा रहे थे। जीटीके रोड गुरुद्वारा के पास दो महिलाओं ने हाथ दिखाकर कार को रुकने का इशारा किया।

पीड़ित ने कार को रोककर शीशा उतारने के बाद महिलाओं से कार रोकने का कारण पूछा। एक महिला ने बताया कि उसके बच्चे की तबीयत खराब है और मदद करने के लिए कहा। पीड़ित ने सौ रुपये निकाल कर दे दिए, लेकिन महिलाएं रुपया लेने से इंकार कर वहां से जाने लगी। दोनों नजरों से ओझल हो गई। उन्हें बाद में अहसास हुआ कि उनके गले से चार तौले की सोने की चेन गायब है। उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

कारोबारी को गोदाम में बंधक बनाकर लूटपाट
ख्याला इलाके में एक कपड़ा कारोबारी को गोदाम में बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान फुरकान के रूप में हुई है। बदमाश ने कारोबारी के हाथ-पैर बांधकर घर से 20 लाख रुपये मंगाने का दबाव डाला। पैसे नहीं होने की बात कहने पर कारोबारी को नुकीला हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश हजारों रुपये और दो बोरे कपड़े लूटकर फरार हो गए। किसी तरह से गोदाम से बाहर निकलकर कारोबारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!