मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- नए उद्योगों को 70 फीसदी रोजगार मप्र के लोगों को देना होगा

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार सुबह ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मैग्नीफिसेंट एमपी का उद्घाटन करते हुए कहा था कि मैग्निफिसेंट एमपी कोई मेला नहीं है, ना ही सिर्फ एमओयू साइन करने के लिए रखा गया एक कार्यक्रम। यह प्रदेश के युवाओं के लिए राेजगार सृजित करने का एक मंच है। वहीं शाम को समापन सत्र में मीडिया से कहा कि आंकड़ों में मेरा विश्वास नहीं है, दो साल बाद मप्र इमरजिंग प्रदेश ना रहे इस पर काम कर रहे है। नए उद्योगों को 70 फीसदी रोजगार मप्र के लोगों को देना होगा।

शुक्रवार शाम ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मैग्नीफिसेंट मप्र के समापन सत्र में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि हमारा प्रदेश दो साल बाद इमरजिंग प्रदेश ना रहे इसका प्रयास है। सिंगल विंडो का नाम रखने से क्या होता है…काम होना चाहिए…आंकड़ों में मेरा विश्वास नहीं है। कितने एमओयू साइन हुए इस बात से मतलब नहीं मतलब इस बात से है कि कितने निवेशक तैयार हुए। दीपावली से पहले मप्र में बड़ा निवेश होगा। लीज की जमीन पर लीजधारक अपनी अन्य कंपनी भी खोल सकेगा, सब-लीज के नए नियम हमने बनाए है। मैग्नीफिसेंट एमपी लंबी प्लानिंग का नतीजा है। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हर सेक्टर के लिए अलग निवेश निती होना चाहिए, अब सेक्टर के हिसाब से राउंड टेबल वार्ता की जाएगी। मैं चाहता हूं मप्र फार्मा सेक्टर का हब बने, अब इस पर काम किया जाएगा। मप्र में आर्थिक मंदी नहीं है, लेकिन देश में मंदी का सेंटिमेंट है। 

इससे पहले शुक्रवार सुबह समिट का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि- आप सभी का देश के सबसे स्वच्छ शहर में स्वागत है। मध्यप्रदेश देश का टाइगर कैपिटल है। हमारा मकसद प्रदेश को उद्योगों का हब बनाना है। इंडिया इन्क्रेडिबल है, लेकिन मध्यप्रदेश क्रेडिबल है। उन्होंने उद्योगपतियों ने कहा कि हमने प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल तैयार किया है। मप्र में स्टार्टअप नीति अन्य राज्यों के मुकाबले आसान है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि आप हमारे शहरों ही नहीं गांवों और कस्बों में पहुंचे और वहां निवेश करें।

शुभारंभ सत्र में सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, उद्याेगपति आदि गोदरेज, दिलीप सांघवी, संजीव पुरी, विक्रम किर्लोस्कर और एम श्रीनिवासन मौजूद रहे। 900 से ज्यादा जाने-माने उद्योगपतियों की मौजूदगी में रंगारंग प्रस्तुति के साथ इसका आगाज हुआ। इसके बाद लेजर शो के जरिए मप्र में निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने वेबकास्ट के जरिए अपनी बात रखी।

इतने निवेश पर हुई बात

  • 74 हजार करोड़ के प्रस्ताव तय, 31 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर शुरू हो चुका काम
  • सद्‌गुरु सीमेंट,अन्य चार प्रस्ताव 10 हजार करोड़
  • IT में ट्यूडिप, ब्ल्यूपर,अन्य चार 6 हजार करोड़
  • टेक्सटाइल में मराल, अन्य दो 6 हजार करोड़
  • डिफेंस में शिवपुरी के लिए प्रस्ताव 3 हजार करोड़
  • नेचुरल गैस में ओमान व अन्य 8 हजार करोड़
  • प्लास्टिक इंडस्ट्री, पैकेजिंग 2हजार करोड़
  • ड्रायपोर्ट का प्रस्ताव 10 हजार करोड़
  • रिन्युअल एनर्जी में पांच प्रस्ताव 8 हजार करोड़
  • फार्मा में सिपला, पीआर आदि 3 हजार करोड़
  • टायर में राल्सन, ब्रिजस्टोन आदि 3.5हजार करोड़
  • लॉजिस्टक में 3 से अधिक प्रस्ताव 12 हजार करोड़
  • घरेलू प्रोडेक्ट प्लांट के 3 प्रस्ताव 2 हजार करोड़
  • फूड प्रोसेसिंग में अमूल व अन्य 3 हजार करोड़
  • स्प्रिंग व माइनिंग 1400 करोड़
  • आईटीसी 600 करोड़
  • श्रीराम पिस्टन 600 करोड़
  • जमुना ऑटो 400 करोड़
  • सिंडराम पैकेजिंग 100 करोड़
  • एसआरएफ 1 हजार करोड़
  • एचईजी लिमिटेड 1200 करोड़
  • प्रॉक्टर एंड गेंबल 500 करोड़
  • विदेशी कंपनियों के यह प्रस्ताव
  • एवगोल (इजराइल)- 1250 करोड़ स्टेट क्राफ्ट (नार्वे)- हजार करोड़ ब्रिजस्टोन (जापान) – 400 करोड़ फिटेसा (ब्राजील)- 350 करोड़ परफार्मा(यूएसए)- 375 करोड़ सहित अन्य कई विदेशी कंपनियां।
  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!