केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश को लेकर नया नोटिस जारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे फॉर्म भरने में ये गलती…

1 अप्रैल से देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों में क्लास 1 में एडमिशन का प्रॉसेस शुरू कर दिया गया है.

केवी दाखिला प्रक्रिया का संचालन करने वाले ने पहली कक्षा में नामांकन का फॉर्म ऑनलाइन जारी कर दिया है लेकिन केवीएस की जानकारी में आया है कि बड़ी संख्या में लोग एक गलती कर रहे हैं. ये ऐसी गलती है जो सीधा आपका आवेदन ही रिजेक्ट करा देगी. इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एक ताजा नोटिस जारी किया गया है.

इसमें संगठन ने कहा है कि-‘ऐसा देखा जा रहा है कि कई अभिभावक KVS Mobile App के जरिए आवेदन कर रहे हैं. उसे अवैध माना जाएगा. ऐसे एप्लिकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे. ध्यान रखें कि केंद्रीय विद्यालय एडमिशन (KVS Admission 2024) फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in ही अधिकृत है. सिर्फ और सिर्फ इसी वेबसाइट पर जाकर केवीएस एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें.

गौरतलब है कि हर केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन छात्रों की संख्या की पूरी क्षमता के साथ क्लास 1 से होता है. इससे ऊपर की कक्षाओं में अलग-अलग KV में खाली सीटों के आधार पर नामांकन होता है. इसलिए क्लास 2 से ऊपर की जानकारी आपको संबंधित स्कूल से ही मिलेगी, कि वहां दूसरी या ऊपर की कक्षाओं में कितनी सीटों पर दाखिला लिया जाएगा. फॉर्म भी ऑफलाइन भरे जाएंगे, जो संबंधित केवी से मिलेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!