मैसूर से भाजपा के शाही उम्मीदवार के पास सात किलो सोना, 40 किग्रा चांदी; नहीं है गाड़ी, जमीन और मकान

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा। इन राज्यों में दक्षिण भारत से कर्नाटक भी शामिल है। इस लोकसभा चुनाव की कुछ सीटें ऐसी भी हैं जो उम्मीदवारों की वजह से चर्चा में हैं। ऐसी ही एक लोकसभा सीट है मैसूर। यहां से भाजपा ने मैसूर के पूर्व शाही परिवार के वंशज यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वाडियार ने मैसूर लोकसभा सीट से अपना नामांकन भी कर दिया है। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले भाजपा नेता के चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। वाडियार ने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उनके नाम पर कोई मकान, जमीन या गाड़ी नहीं है। 

भाजपा नेता की सालाना कमाई 
भाजपा के उम्मीदवार यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार ने अपने शपथ पत्र में कुल 9 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बताई है। कमाई की बात करें तो 2019 में भाजपा नेता की कुल कमाई महज 4,000 रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ। 2020 में ये बढ़कर 6,200 रुपये हो गई। 2021 में यदुवीर वाडियार की कमाई बढ़कर 1.68 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2022 में भाजपा नेता की कमाई में भारी इजाफा हुआ और ये बढ़कर 8.51 लाख रुपये हो गई। 2023 में वाडियार की कमाई तीन गुना बढ़ी और ये 28.42 लाख रुपये रही। 

नकदी और बैंक खातों की राशि 
अपने शपथ पत्र में यदुवीर वाडियार ने बताया है कि इस समय उनके पास 1 लाख रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 75 हजार रुपये नकद हैं। वहीं, वाडियार ने अपने एक आश्रित के पास 5 हजार रुपये की नकदी की जानकारी दी है।

यदुवीर वाडियार ने दो बैंक खातों में कुल 23.55 लाख रुपये जमा किए हैं। वहीं, वाडियार की पत्नी के एक बैंक खाते में एक लाख रुपये जमा हैं। परिवार के सदस्य के एक बैंक खाते में भी एक लाख रुपये जमा हैं।

वाडियार ने 12 कंपनियों और म्युचुअल फंड्स में 1.36 करोड़ रुपये निवेश किए हुए हैं। वहीं, परिवार के सदस्य के एक म्युचुअल फंड में 1.49 करोड़ रुपये के निवेश हैं।

करोड़ों के सोने-चांदी के गहने और कीमती वस्तुएं
शाही परिवार से आने वाले भाजपा नेता के पास 3.39 करोड़ रुपये के गहने और अन्य कीमती वस्तुएं हैं। वाडियार के पास 4 किलो ग्राम सोने के गहने हैं, जिसका मूल्य 3.25 करोड़ रुपये बताया गया है। इसके अलावा उनके पास 20 किलो चांदी है, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई गई है। 

वाडियार की पत्नी के पास 90 लाख रुपये के 2 किलो ग्राम सोने के गहने और 5.5 लाख रुपये के 500 ग्राम सोने की सिल्ली है। इसके अलावा उनके पास 10 किलो चांदी है, जिसका मूल्य 7 लाख रुपये बताया गया है। 

वहीं, वाडियार के परिवार के सदस्य पास 12 लाख रुपये के 400 ग्राम सोने के गहने और 5.5 लाख रुपये की 100 ग्राम सोने की सिल्ली है। इसके अलावा 10 किलो चांदी भी है, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये बताया गया है।

इस तरह से भाजपा नेता के पास कुल 9.67 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से खुद यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार की 4.9 करोड़ रुपये, पत्नी की 1.04 करोड़ और परिवार के सदस्य की 3.63 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। पूर्व शाही परिवार के वंशज ने अपने चुनावी हलफनामे में कहा है कि उनके पास जमीन या घर जैसी कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। 

कमाई का जरिया क्या है?
यदुवीर वाडियार ने कंपनी के डायरेक्टर के रूप में मिलने वाले पारिश्रमिक को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वाडियार ने 2015 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित एमहर्स्ट विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और अंग्रेजी में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!