वार्षिक क्लोजिंग के कारण एसबीआई की नेट बैंकिंग और मोबाइल सेवाएं बंद, एचडीएफसी में भी NEFT सेवा नहीं

एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब व मोबाइल ऐप, योनो और यूपीआई एक अप्रैल को भारतीय समयानुसार 12.20 बजे से 15.20 बजे के बीच उपलब्ध नहीं होंगे। स्टेट बैंक ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बैंक ने बयान में कहा कि ऐसा वार्षिक क्लोजिंग गतिविधि के कारण होगा। इस अवधि के दौरान यूपीआई लाइट और एटीएम की सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा एक अप्रैल को 2,000 रुपये के नोटों को बदलने और जमा करने की सुविधा नहीं होगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘खातों के सालाना क्लोजिंग से जुड़े परिचालन की वजह से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में 2,000 रुपये के नोटों को बदलने/जमा करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यह सुविधा मंगलवार, 2 अप्रैल, 2024 को फिर से शुरू होगी। आरबीआई ने 28 मार्च, 2024 को जारी एक अधिसूचना में यह बात कही थी।

वहीं, एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) संचालन 1 अप्रैल, 2024 को उपलब्ध नहीं होगा। बैंक ने कहा कि जो ग्राहक सेवा का उपयोग कर सकते हैं, वे कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है।

क्या 1 अप्रैल, 2024 को बैंक खुले हैं?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार, कई राज्यों के अधिकांश बैंक 1 अप्रैल, 2024 को वार्षिक क्लोजिंग होने के कारण बंद रहेंगे। इस दौरान अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), इंफाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बंद हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!