राष्ट्रपति का अपमान! द्रौपदी मुर्मू के सामने PM मोदी के बैठे रहने पर अखिलेश यादव बोले- देश की प्रथम नागरिक का होना चाहिए मान-सम्मान

लखनऊ. भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया. उस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस तस्वीर को लेकर सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश की प्रथम नागरिक का मान-सम्मान सर्व प्रथम और सर्वोपरि होना चाहिए.

वायरल तस्वीर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लालकृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री मोदी हैं. राष्ट्रपति जहां खड़े होकर पूर्व उप प्रधानमंत्री को भारत रत्न दे रही हैं. वहीं पीएम लालकृष्ण आडवाणी के बगल में बैठे हैं. अब इस तस्वीर पर विवाद छिड़ गया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस तस्वीर पर आपत्ति जताई है. अखिलेश यादव ने इसे देश की सर्वोच्च नागरिक का अपमान बताया है.बता दें कि जिस समय राष्ट्रपति लालकृष्ण आडवाणी को सम्मानित कर रही है. उस वक्त प्रधानमंत्री वहां कुर्सी पर बैठे दिखें. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीर शेयर कर लिखा कि देश की प्रथम नागरिक मतलब ‘राष्ट्रपति’ का मान-सम्मान सर्व प्रथम और सर्वोपरि होना चाहिए.

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया. दरअसल आडवाणी की खराब स्वास्थ्य को लेकर यह फैसला लिया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!