राजस्थान में आज से लागू हुए नए नियम, स्कूल और अस्पतालों के समय में हुआ बदलाव

अप्रैल माह की पहली तारीख से राजस्थान में कई नियमों में बदलाव हुए हैं। जिनमें सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुलने का समय और सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है।

राजस्थान में सरकारी व निजी स्कूलों के लिए आज से नया ग्रीष्मकालीन कैलेंडर लागू कर दिया गया है। जिसके तहत अब प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल पहली पारी में सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक, दूसरी पारी में दोपहर 12:30 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। इसी के साथ ही अब सरकारी अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 बजे से खुलेगी और दोपहर 2 बजे के बाद ओपीडी बंद होगी।

परिवहन विभाग ने प्रदेश में ई-लाइसेंस और ई-आरसी शुरू कर दी गई है। नए नियम के तहत अब वाहन चालक ट्रैफिक अधिकारियों को ई-लाइसेंस और ई-आरसी दिखा सकेंगे। अब वाहन चालकों को स्मार्ट कार्ड के लिए 200 रुपए नहीं देना होगा।

आज से पूरे प्रदेश भर में ई-लाइसेंस सुविधा शुरू हो गई है। इससे आमजन को राहत मिल सकेगी। साथ ही केंद्र सरकार घोषणा के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपए की छूट मिलेगी। यह छूट पहले भी मिल रही थी, लेकिन 1 अप्रैल 2024 से पुनः लागू हो रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!