MP सड़क हादसे में एक मौत 12 घायल: गंजबासौदा में बस ने ऑटो को मारी टक्कर, उमरिया में हवाई पट्टी के पास कार पेड़ से टकराई

उमरिया/अशोकनगर मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। अशोकनगर रोड स्थित नेह पिपरिया के पास एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 12 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय जब ऑटो में सवार 13 लोग करीला माता के दर्शन कर वापस घर जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और नीचे कई लोग दब गए। घटना की जानकारी के बाद एंबुलेंस के माध्यम से सभी को शासकीय अस्पताल कुरवाई भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घायल 13 लोगों में तीन झांसी के और 10 लोग पृथ्वीपुर के हैं।

 जिले में सीएम डॉ मोहन यादव का काफिला गुजरने से चंद मिनट पहले अनियंत्रित होकर एक कार हवाई पट्टी के पास पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस की मदद से घायल ड्राइवर को जिला चिकित्सालय उमरिया पहुंचाया गया है। तेज और अनियंत्रित कार हवाई पट्टी से चंद कदमों की दूरी पर पेड़ से टकरा कर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक की कोतमा निवासी बताया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!