मंडला लोकसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते ने भरा नामांकन, CM मोहन और वीडी शर्मा रहे मौजूद 

जबलपुर/मंडला। मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से आज फग्गन सिंह कुलस्ते ने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में फार्म भर दिया है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के पहले मंडला में एक विशाल रैली भी निकाली गई। नामांकन फॉर्म भरने से पहले मंडला में एक आम सभा को भी संबोधित किया गया, जहां मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आपकी उंगली में सुदर्शन चक्र की ताकत, कमल का बटन दबाकर अधर्मियों का नाश कीजिए। सीएम ने कहा की जनजातीय समाज को उनका हक और मान-सम्मान दिलाने का काम अगर किसी ने किया तो भाजपा ने।

मोदी के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व निर्णय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में अनेक यशस्वी और अभूतपूर्व निर्णय हुए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। राम राज्य में और भगवान कृष्ण के काल में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहता था। उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री जी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। हर गरीब का आशियाना बन जाए, यह सपना देखने के लिए भी हिम्मत चाहिए। कांग्रेस की सरकार ने धारा 370 लगाकर कश्मीर के मामले को उलझा दिया, जिसके कारण 40 हजार लोगों की हत्याएं हुईं। हमारी पार्टी ने धारा 370 हो या राम मंदिर का मुद्दा हो सब सुलझा दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!