‘नरेंद्र मोदी आम चुनाव में निश्चित पराजय’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के पप्पू यादव

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति मामले में गुरुवार को दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी दर्शाता है कि नरेंद्र मोदी जी आम चुनाव में निश्चित पराजय से आतंकित हैं.

पप्पू यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथों

पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा कि ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी दर्शाता है कि नरेंद्र मोदी जी आम चुनाव में निश्चित पराजय से आतंकित हैं. बीजेपी दो सौ पार नहीं कर रही है इसलिए वह हर हथकंडा अपना रहे हैं. कांग्रेस का बैंक अकाउंट फ्रीज कर रहे हैं, वहीं, ईडी, सीबीआई, आईटी के जरिए खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं.’

दिल्ली उच्च न्यायालय से नहीं मिली राहत

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा केजरीवाल को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है. अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के शीघ्र बाद, ईडी की एक टीम उनके आवास पर पहुंची और तलाशी ली. इसके बाद, केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!