आमने-सामने आ गई सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर, जोरदार टक्कर के बाद इंजन समेत 4 डिब्बे पटरी से उतरे, कई लोग हुए घायल

जयपुर। राजस्थान के अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है. जहां रविवार देर रात मदार रेलवे स्टेशन के पास एक सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए. हादसे के समय ट्रेन में हजारों की संख्य में पैसेंजर मौजूद थे. टक्कर की वजह से सुपरफास्ट ट्रेन में बैठे पैसेंजर्स को जबरदस्त झटका लगा और मौके पर अफरातफरी मच गई. इस हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोंट आई है.

जानकारी के मुताबिक रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर मालगाड़ी और एक्सप्रेस एक ही ट्रैक पर आमने सामने आ गए. यह देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. टक्कर लगने के बाद ट्रेन ट्रैक से डिरेल हो होकर पटरी से काफी दूर जा गिरी. इससे इलेक्ट्रिक लाइन के लिए लगे खंभे भी पूरी तरह टूट गए. वहीं सूचना पर पहुंची टीम ने बचाव राहत कार्य शुरू किया. जिसके बाद रात करीब 3 बजे ट्रेन के सुरक्षित डिब्बों को अजमेर जंक्शन की ओर रवाना किया गया. वहीं, क्षतिग्रस्त डिब्बों को पटरी से हटाया गया.

ट्रेन में सो रहे लोग सीट से नीचे गिरे

ट्रेन में सवार यात्रियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन करीब 12:55 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन से निकली और कुछ किलोमीटर चलने के बाद यह हादसा हुआ है. यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में बैठे लोगों को जबरदस्त झटका लगा और सीटों पर सो रहे लोग नीचे गिर गए. वहीं हादसे के बाद रेल अधिकारियों के देर से घटनास्थल पर पहुंचने पर यात्रियों ने नाराजगी भी जताई.

बता दें कि इस हादसे की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है वहीं कुछ ट्रेनों की आवाजाही रद्द करनी पड़ी है.

रद्द ट्रेनों की लिस्ट
  • गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दिनांक 18.03.24 को रद्द.
  • गाड़ी संख्या 22987, अजमेर-आगरा फोर्ट दिनांक 18.03.24 को रद्द.
  • गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी दिनांक 18.03.24 को रद्द.
  • गाड़ी संख्या 09639, अजमेर-रेवाडी दिनांक 18.03.24 को रद्द.
  • गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड दिनांक 18.03.24 को रद्द.
  • गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़-जयपुर दिनांक 18.03.24 को रद्द.
2 ट्रेनों के बदले गए रूट
  • गाड़ी संख्या 12915, साबरमती-दिल्ली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया दोराई-मदार (अजमेर को छोड़कर)
  • गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर-मदार (अजमेर को छोड़कर)
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!