जम्मू कश्मीर: ट्रक ड्राइवर और मजदूर के बाद अब आतंकियों ने की फल व्यापारी की हत्या

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकियों छत्तीसगढ़ के मजदूर और राजस्थान के ट्रक ड्राइवर के बाद अब पंजाब के 2 फल व्यापारियों के निशाना बनाया है. बुधवार को शोपियां में आतंकवादियों ने चरणजीत सिंह और संजू कुमार नाम के 2 फल व्यापरियों को गोली मार दी. इस हमले में चरणजीत सिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई, वहीं संजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि ये दोनों व्यापारी पिछले 10 दिन पहले कश्मीर में फलों के व्यापार के लिए आए थे.

ऐस भी जानकारी मिल रही है कि इस हमले में घायल संजू कुमार कश्मीर के ही किन्नू व्यापारी का भतीजा है. ये दोनों व्यापारी किन्नू और माल्टा के सीजन में पिछले 15 सालों से कश्मीर आते रहे हैं. ये दोनों व्यापारी कश्मीर में किन्नू बेचने के बाद यहां से सेब लेकर वापस जाते थे.


बता दें कि इससे पहले बुधवार (16 अक्टूबर) को आतंकियों ने पुलवामा (Pulwama) में एक मजदूर की हत्या कर दी थी. मारा गया मजदूर छत्तीसगढ़ का रहने वाला था.आतंकियों ने इस वारदात को पुलवामा के काकपोरा में अंजाम दिया. मारा गए मजदूर का नाम सेथी कुमार सागर बताया जा रहा है. सेथी कुमार नेहमा में ईट के भट्टे में मजदूरी करते थे.

इससे पहले सोमवार (14 अक्टूबर) को शोपियां में आतंकियों ने एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी थी. यह ट्रक ड्राइवर राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला था.


इस मामले में 15 अक्टूबर को पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया गया. 14 अक्टूबर को रात 8 बजे शोपियां जिले के श्रीमल में एक ट्रक ड्राइवर को आतंकियों को ने गोली मार दी थी. मारा गए ड्राइवर का नाम शरीफ खान बताया गया है और वह राजस्थान के भरतपुर जिले का रहने वाला था. कश्मीर में वह सेब की लोड करने के लिए आया था. ऐसा बताया जा रहा है कि इस हत्या को अंजाम देने वाले 2 आतंकियों में से एक पाकिस्तानी है. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!