
उज्जैन। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में आज चौथा दिन है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी सबसे पहले उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद महाकाल से देवास गेट तक रोड शो होगा।वहीं रोड शो के बाद राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के उज्जैन आगमन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। आम सभा के बाद राहुल गांधी इंगोरिया के लिए रवाना होंगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बड़नगर होते हुए बदनावर पहुंचेंगे।