भारत सरकार की सख्ती के बाद प्ले स्टोर पर लौटे शादी डॉट कॉम समेत तमाम ऐप

Google ने अपने प्ले स्टोर से कुछ भारतीय ऐप्स को रिमूव करने का फैसला लिया था. गूगल के इस फैसले का पहले स्टार्टअप के CEO और फाउंडर ने विरोध किया. फिर सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया. इसके बाद गूगल ने शादी डॉट कॉम समेत कई ऐप को हटाने का फैसला वापस ले लिया.

दरअसल, शुक्रवार शाम को सामने आई खबर में कहा था कि Google ने 10 भारतीय ऐप को Play Store से हटाने का फैसला लिया. इसमें Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres जैसे नाम शामिल थे. बीते साल कंपनी ने कुछ ऐप डेवलपर को चेतावनी भी दी थी.

सरकार ने बुलाई बैठक

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को गूगल को इस तरह से भारतीय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सरकार ने ऐप्स डेवलपर्स और गूगल के बीच बिल पेमेंट विवाद को सुलझाने के लिए अगले सप्ताह एक बैठक बुलाने की भी बात कही है. भारत सरकार के कड़े रुख के बाद गूगल ने तुरंत अपने फैसल को वापस लेते हुए ऐप्स को प्ले स्टोर पर बहाल कर दिया है.

इससे पहले गूगल की तरफ से जानकारी दी गई थी कि प्ले स्टोर का करीब दो लाख से अधिक भारतीय ऐप डेवलपर्स इस्तेमाल करते हैं. सभी ऐप डेवलपर्स के लिए एक ही पॉलिसी है लेकिन कुछ ऐसे ऐप डेवलपर्स हैं जो बिलिंग पॉलिसी को मानने के लिए तैयार नहीं है. उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी. इसके बाद ऐप्स को हटाने का निर्णय लिया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!