भाई अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन में ऑफ शोल्डर गाउन में ईशा अंबानी लगीं बेहद गॉर्जियस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से गुजरात के जामनगर में शुरू हो चुके हैं. तीन दिन के इस सेलिब्रेशन में देश-विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियों सहित बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा जामनगर में लग चुका है. अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन के पहले दिन तमाम गेस्ट एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए. हालांकि इन सबके बीच मुकेश और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी ने अपने गॉर्जियस लुक से सारी महफिल लूट ली. यहां तक कि बॉलीवुड की हसीनाएं भी ईशा अंबानी के लुक के आगे फेल नजर आईं. ईशा ने साबित कर दिया कि वे बिजनेस ही नहीं फैशन सेंस के मामले में भी अव्वल

 ईशा अंबानी ने अपने स्टनिंग गाउन से लूटी महफिल
 ईशा अंबानी ने अपने भाई अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट के पहले दिन के लिए काफी शानदार लुक चुना था. वे इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था. ईशा ने पहले दिन की पार्टी थीम ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ के हिसाब से काफी परफेक्ट आउटफिट कैरी किया था.  उन्होंने लाइट पिंक गाउन में एक ग्लैमरस स्टेटमेंट दिया.

ईशा ने जो ऑफ-शोल्डर शीयर गाउन पहना था, उसे लंदन बेस्ड फैशन डिजाइनर मिस सोही ने डिजाइन किया था. जो चीज गाउन को अलग बनाती थी, वह थी उसमें लगी एक पेटल स्टाइल पिंक शॉल थी. फ्लोरलेंथ न्यूड कॉर्सेट गाउन को 3डी चेरी ब्लॉसम्स और मगनोलिया फ्लॉवर्स ब्रांच डिजाइन से एम्बेलिश्ड किया गया था. ईशा के गाउन पर पीकॉक शेप भी दी गई थी जिसे स्वारोवस्की क्रिस्टल से डेकोरेट किया गया था.

ईशा अंबानी के लुक में डायमंड नेकपीस ने लगाए चार-चांद
ईशा ने अपने लुक को रीगल डायमंड नेकपीस और इयररिंग्स से एक्सेसराइज़ किया था. हाथों में ईशा ने बिग डायमंड और स्टडिड रिंग ही पहनी थी. उन्होंने अपने बालों नीट बन में स्टाइल्ड किया था और आईलाइनर, ब्लश और लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप को सटल रखा था. वे अपने इस नैचुरल टोन मेकअप में अपने ड्रमैटिक फ्लोरल गाउन के साथ काफी स्टनिंग लग रही थीं.

ईशा अंबानी ग्रीन कलर के आउटफिट में भी लगीं खूबसूरत
इस बीच, ईशा ने ग्रीन कलर के एक और खूबसूरत आउफिट  में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​​​के साथ भी पोज़ दिया. इस लुक में भी ईशा गजब लग रही थी और पूरी महफिल लूटती हुई नजर आ रही थीं.

अनंत-राधिका के प्री वेडिंग इवेंट तीन दिन चलेंगे
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन तीन दिनों चलेंगे जिनमें पांच इवेंट होंगे. इस जोड़े ने भारतीय मशहूर हस्तियों, खिलाड़ियों और उद्योगपतियों सहित 1,000 मेहमानों को आमंत्रित किया है. बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे इंटरनेशनल गेस्ट भी अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!