MP के इस शहर में बदमाश बेखौफः 24 घंटे के भीतर लूट की तीन वारदात, पुलिस के लिए खुली चुनौती

ग्वालियर। शहर में हाई अलर्ट के बीच पुलिस के मजबूत सुरक्षा दावे की पोल एक बार फिर खुल गई है। 24 घंटे में तीसरी लूट ने यह साफ बयां कर दिया है कि बदमाशों के अंदर अब पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है। सबसे बड़ी बात अब यह भी निकाल कर आ रही है कि चौक चौराहा और खुले बाजार के बाद अब घर के बाहर भी लोग असुरक्षित हैं। ताजा मामला शहर की पॉश कॉलोनी से सामने आया है जहां घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी वृद्ध महिला को लूट कर बदमाश रफू चक्कर हो गया।

दरअसल ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम में रहने वाली 65 साल की वृद्ध महिला कृष्णा गुप्ता अपने घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी,इस दौरान एक युवक पैदल मोबाइल पर बात करता हुआ आया, और पता पूछने लगा। जब तक वे कुछ समझ पाती तब तक बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी बदमाश भाग निकला। तत्काल वारदात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची CSP झांसी रोड सर्कल हिना खान ने आसपास के इलाके में अलर्ट किया। सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें लुटेरे का चेहरा भी साफ नजर आया। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी के जरिए जो चेहरा सामने आया है उसके जरिए जल्द ही बदमाश की पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा।

24 घंटे के भीत लूट की तीन वारदात

चिंता की बात यह है कि रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन हुआ था और उनके आने के पहले शनिवार रात को हाई सिक्युरिटी जोन में लूट की घटना हुई थी, जहां निकिता नरवरिया नाम की महिला अपने सहेलियों के साथ रेलवे पुल के पास गुजर रही थी तभी उनका मंगलसूत्र बाइक सवार बदमाश ने लूट लिया था। रविवार की दोपहर में थाटीपुर इलाके में छात्र जयकुमार लोधी से कोचिंग से लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल लूट लिया, पुलिस इन वारदातों की पड़ताल में जुटी ही हुई थी, उधर वृद्ध महिला कृष्णा गुप्ता के घर के दरवाजे से सोने की चेन झपट्टा मारकर लूट ली गई। सीधे तौर पर 24 घंटे में तीन बड़ी लूट की वारदात ने यह साबित कर दिया है कि शहर में बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, वहीं पुलिस के हाथ कोई भी बदमाश अभी तक नहीं आ सका है,ऐसे में पुलिस अपने खाली हाथ मल रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!