जोधपुर जेल में बंद आसाराम की तबीयत फिर बिगड़ी, देर रात AIIMS में कराया गया भर्ती

रेप के दोषी आसाराम की तबीयत फिर बिगड़ गई है। बुधवार की देर रात उसे जोधपुर एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उसका इलाज जारी है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी दिल का दौरा पड़ने के कारण उसे जोधपुर एम्स में भर्ती करा गया था।आखिरी बार जब आसाराम अस्पताल से वापस जेल आया था तब उसने अपने भक्तों के लिए जेल से ही एक ऑडियो मैसेज जारी किया था। आसाराम ने अपने भक्तों से संदेश में कहा कि, ‘मेरे पास जो मुसीबत है, वो आपके पास अभी नहीं है. और जो खुशी मेरे पास है, वो तुम्हारे पास नहीं है. खुले हवा मान के लिए जेल आया था. कुछ भक्तों को यह लगता है कि मैं गया तो नहीं हूं. ऐसी संतुष्टि है सबको, और जाने वाला भी नही हूं, तुम्हारा संकल्प भी काम कर रहा है।’

आसाराम ने अपने भक्तों से कहा कि तुम लोगों के संकल्प की वजह से अभी मैं कही नहीं जाने वाला हूं। संकल्प की वजह से मेरी तबीयत भी ठीक है। यहां जेल में कुछ चिकित्सकों ने कहा कि आपके अंदर की मशीनों में गड़बड़ी है, उसकी जांच यहां नहीं होकर एम्स जोधपुर में हो सकती है। चिकित्सक भले सज्जन हैं तो मैंने भी उनकी बात मान ली। चला गया एम्स. वहा जांचें हो गईं और उपचार हो गया तो वापस जेल आ गया हूं।’ आसाराम इतनी मुसीबत होने के बाद भी आध्यात्मिक पर ही चलने का संदेश दे रहा है। वीडियो के आखिर में आसाराम ने ये भी कहा कि आध्यात्म कभी मत छोड़ना।

बता दें कि गुजरात की जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने हाई कोर्ट में अपने बीमार पिता से मिलने के लिए 20 दिन की अस्थायी जमानत याचिका डाली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!