सीट बेल्ट, हेलमेट और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के अनिवार्यता को लेकर HC में सुनवाई, कार्रवाई का मांगा विस्तृत ब्यौरा, 19 फरवरी को अगली सुनवाई

जबलपुर। हेलमेट, सीट बेल्ट और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता को लेकर एक बार फिर से हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। शासन की ओर से पिछले 5 फरवरी को मुख्य सचिव के साथ अधिकारियों की हुई बैठक में लिए गए निर्णय और कार्यों का ब्योरा दिया गया। कोर्ट में शासन की ओर से जवाब देते हुए कहा गया कि, 5 फरवरी को मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं। इसके अलावा विभाग भी अपने स्तर पर भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिस पर चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की बैंक ने मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक का नतीजा और अब तक की कार्रवाई का विस्तृत ब्यावर पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी।

हाईकोर्ट लगा चुका है फटकार

आपको बता दे कि मामले में 17 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने परिवहन विभाग को फटकार लगाते हुए कहा है था कि, सिर्फ कागजों पर कार्रवाई हो रही है जमीन पर कोई अमल होता दिखाई नहीं दे रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट ने विभाग के आयुक्त को भी तलब कर फटकार लगाई थी।

ग्वालियर बेंच से जबलपुर केस ट्रांसफर

दरअसल इस मामले को लेकर ग्वालियर की एक ला स्टूडेंट ने साल 2021 में एक्सीडेंट से होने वाली मौत को लेकर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में एक जनहित याचिका लगाई। जिसमें हेलमेट सीट बेल्ट और नंबर प्लेट के अनिवार्यता को लेकर बात कही थी। इस याचिका की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने याचिका को ग्वालियर पीठ से मुख्य पीठ जबलपुर में स्थान स्थित कराया था तभी से इसकी सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में हो रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!