बैंक का मैसेज समझकर किया क्लिक, खाते से 2 लाख पार

बिलासपुर। बैंक एकाउंट अपडेट करने के लिए मोबाइल पर लिंक आया। इसे टच करते ही कुछ दस्तावेज मांगे गए। इसे सही मानकर युवक जानकारी साझा करता गया और उसके खाते से 2 लाख 16 हजार रुपए कट गए। ऑन लाइन ठगी का यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। व्यापार विहार संजय अपार्टमेंट निवासी संदीप कुमार पिता अर्जुन लाल (46) के मोबाइल पर एक नंबर के माध्यम से योनो लिंक से खाता अपडेट करने के लिए मैसेज आया। वह घर पर ही था। बैंक का मैसेज समझकर उसने लिंक को टच किया और उसमें मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भरता गया। इसी दौरान उसके बैंक खाते से पहली बार में 25 हजार रुपए कट गए। कुछ सेकेंड के भीतर ही कुल 2 लाख 16 हजार 191 रुपए कट गए। मैसेज आया तो पता चला। उसने 10 फरवरी को साइबर सेल में जाकर ऑन लाइन ठगी की शिकायत की और अपना एकाउंट ब्लॉक करवाया। बुधवार को सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!