राज्यसभा: नामांकन का आखिरी दिन कल, उम्मीदवारों के नामों पर आज खत्म हो सकता है सस्पेंस

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा कौन जाएगा ? इस पर आज सस्पेंस खत्म हो सकता है। बीजेपी और कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। अप्रैल में पांच राज्यसभा सीट रिक्त हो रही है, जिसके चलते फरवरी के आखिरी में चुनाव होने हैं। 15 फरवरी यानी कल नामांकन की अंतिम तारीख है, इसलिए कयास लगाए जा रहे कि आज दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी।

बीजेपी के खाते में चार सीट
मध्य प्रदेश विधानसभा के आंकड़ों को देखा जाए तो पांच राज्यसभा सीटों में से एक सीट कांग्रेस के खाते में और चार सीट बीजेपी के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी ने अधिकतर राज्यों में अपने राज्यसभा के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन मध्य प्रदेश में अब तक नाम का ऐलान नहीं किया है। भाजपा के पास जा रही चार राज्यसभा सीटों में से कुछ नाम एमपी के बाहर के भी हो सकते हैं।
कांग्रेस में एक सीट पर कई दावेदार!
कांग्रेस के खाते में मात्र एक सीट आएगी। जिसको लेकर कांग्रेस के अंदर लॉबिंग का खेल जारी है। कांग्रेस के अंदर एक सीट को लेकर कई दावेदार हैं। कमलनाथ, अरुण यादव समेत कई एमपी के दिग्गज राज्यसभा जाना चाहते हैं, लेकिन अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। कल मंगलवार रात कमलनाथ की बुलाई गई डिनर पार्टी के दौरान भी राज्यसभा के चुनाव को लेकर तैयारियां हुई। भोज के दौरान नामांकन पत्र पर प्रस्तावक विधायकों के हस्ताक्षर कराए गए।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल
  • नामांकन की अंतिम तारीख – 15 फरवरी
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख – 20 फरवरी
  • मतदान – 27 फरवरी
  • 27 फरवरी को ही शाम पांच बजे मतगणना होगी।
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!