बजट में सबसे अधिक वजनदार मंत्री बने उदय प्रताप, वित्त मंत्री दूसरे और पंचायत मंत्री तीसरे नंबर पर

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन में आज लेखानुदान पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को लेखानुदान पेश किया। बजट में सबसे अधिक वजनदार मंत्री उदय प्रताब सिंह बने है। इसके बाद वित्त मंत्री दूसरे और पंचायत मंत्री तीसरे नंबर पर है।

लेखानुदान से समझिए मंत्रियों का वजन
  • मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को सबसे अधिक बजट मिला है। स्कूल शिक्षा को 13013.96 करोड़ बजट मिला है। कुल बजट का 8.95 फीसदी हिस्सा एजुकेशन विभाग को दिया गया है।
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को दूसरे नंबर का बजट मिला है। वित्त विभाग को 11970.38 करोड़ का बजट मिला है। कुल बजट का 8.23 प्रतिशत हिस्सा वित्त विभाग को दिया गया है।
  • पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल को 10540 करोड़ का बजट मिला है। जो कुल बजट का 7.25 फीसदी है।
  • कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना को 9593.88 करोड़ का बजट मिला है। यह कुल बजट का 6.60 प्रतिशत है।
  • महिला बाल विभाग को 9438.22 करोड़ का बजट मिला है।
  • मंत्री निर्मला भूरिया को कुल बजट का 6.49 प्रतिशत हिस्सा मिला है।
  • ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को 7963.22 करोड़ बजट मिला है। बजट का 5.48 प्रतिशत हिस्सा ऊर्जा विभाग को दिया गया है।
  • स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को 7694.41 करोड़ का बजट मिला है। कुल बजट का 5.29 प्रतिशत हिस्सा हेल्थ डिपार्टमेंट को मिला है।

वित्त मंत्री ने पेश किया वर्ष 2024-25 का लेखानुदान
आपको बता दें कि सोमवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का लेखानुदान विधानसभा में पेश किया। संविधान के अनुच्छेद 206 (1) के अंतर्गत निरंतर व्यय के मदों के लिये नवीन सेवाएं और व्यय के नये मद/शीर्ष सम्मिलित नहीं हैं। लेखानुदान का उद्देश्य अंतिम आपूर्ति की स्वीकृति होने तक सरकार के क्रियान्वयन को जारी रखना है। करारोपण संबंधी नये प्रस्ताव तथा व्यय के नवीन मद सम्मिलित नहीं हैं।

द्वितीय अनुपूरक अनुमान में सम्मिलित नवीन योजनाओं के लिए प्रावधान है। लेखानुदान की अवधि समाप्त होने के पूर्व अनुदान की पुनरीक्षित मांगें सदन के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। लेखानुदान द्वारा प्राप्त राशि मुख्य बजट में समाहित की जाएंगी। लेखानुदान 4 माह (एक अप्रैल से 31 जुलाई, 2024) के लिए है।

वित्तीय वर्ष के लिए बजट में सम्मिलित राशि 3,48,986.57 करोड़ है। लेखानुदान के लिए राशि 1,45,229.55 करोड़ रुपए है। लेखानुदान राशि में मतदेय राशि 1,19,453.05 करोड़ रुपए और भारित राशि 25,776.51 करोड़ रुपए है।

बजट अनुमान 2024-25 का वार्षिक वित्तीय विवरण
वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान में कुल राजस्व प्राप्तियां 2,52,268.03 करोड़ रुपए है। इसमें राज्य कर से राजस्व प्राप्तियां 96,553.30 करोड़ रुपए है। गैर कर राजस्व प्राप्तियां 18,077.33 करोड़ रुपए है। बजट अनुमान में राजस्व व्यय 2,51,825.13 करोड़ है।

वर्ष 2023-24 में पुनरीक्षित अनुमान में राजस्व व्यय 2,31,112.34 करोड़ रुपए है। वर्ष 2024-25 में बजट अनुमान में राजस्व आधिक्य 442.90 करोड़ है। कुल पूंजीगत प्राप्तियां का बजट अनुमान 59,718.64 करोड़ है और वर्ष 2024-25 में कुल पूंजीगत परिव्यय का बजट अनुमान 59,342.48 करोड़ रुपए है।

  • सम्बंधित खबरे

    एक मई से स्कूलों की छुट्टियां, 11 अप्रैल को लीव लेने पर लगातार पांच दिनों तक मिल सकता है अवकाश

    भोपाल। मध्यप्रदेश के रहवासियों के लिए इस महीने छुट्टी को लेकर अच्छी खबर है। इस महीने लंबा वीकेंड मिलेगा। अगले हफ्ते 5 दिन में 4 छुट्टियां है। 10, 12, 13 और…

    MP में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती: कर्मचारी चयन मंडल ने शुरू की प्रक्रिया, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं  

    भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने तृतीय वर्ग के शिक्षक पदों के लिए परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। इस परीक्षा में 10 हजार से अधिक पदों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!