MP में आदिवासी युवक पर अत्याचार: बजरंग दल समर्थक ने मुंह पर मारा जूता, कांग्रेस ने CM मोहन से की कार्रवाई की मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक आदिवासी युवक पर अत्याचार के एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक पीड़ित शख्स के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। साथ ही उसे मुर्गा बनाकर उसके मुंह पर जूता भी मारा गया। यह घटना उस दिन हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ जिले में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने आए थे। युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार को घेरा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कमलनाथ ने भी सीएम डॉ मोहन यादव से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण जिसमें आदिवासियों के उत्थान/सम्मान का झूठ बोला जा रहा था। दूसरी तरफ बैतूल में आदिवासी भाई राज उईके पर अत्याचार करते बजरंग दल समर्थक। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रधानमंत्री जी तो चले गए। लेकिन, अब आप अपनी आंखों से बीजेपी के आदिवासी सम्मान का सच देखिए। जुल्म इतना भी मत कीजिए कि न्याय से विश्वास ही उठ जाए। तत्काल जांच करवा कर  कार्रवाई कीजिए। 

वहीं कमलनाथ ने इस मामले पर लिखा- बैतूल में आदिवासी युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। पीटने वाला व्यक्ति सत्ताधारी  पक्ष की विचारधारा का बताया जा रहा है।मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में देश में नंबर वन है। इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि भाजपा सरकार की मानसिकता आदिवासी विरोधी है। मैं मुख्यमंत्री जी से माँग करता हूँ कि तत्काल सख़्त कार्रवाई की जाए। 
  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!