पूर्व केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा, ‘पटाखा फैक्ट्री का मालिक है भाजपा नेता’, सरकार पर दागे तीखे सवाल

भोपाल: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार को हरदा हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। अरुण यादव ने बीजेपी से कई तीखे सवाल किए हैं। उनका एक्स पर लिखा कि अवैध पटाखा फैक्ट्री को सत्तारूढ़ दल का संरक्षण था। उन्होंने बीजेपी से जवाब मांगते हुए लिखा कि बताए आखिर कौन जिम्मेदार है।

अरुण यादव ने एक्स पर लिखा कि हरदा पटाखा फैक्ट्री का मालिक भाजपा नेता है, इनकी ब्लैक लिस्टेड फैक्ट्री एक बड़े कद्दावर नेता के संरक्षण में चल रही थी। फैक्ट्री में विगत वर्षों में 2 बार विस्फोट पहले भी हो चुका है जिसमें 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

वर्ष 2011 में टीकमगढ़ एवं राऊ में पटाखा फैक्ट्री में 14 लोग एवं 2014 में बड़नगर की पटाखा फैक्ट्री में 15 लोगों की मौत हो गई थी और वर्ष 2015 में झाबुआ के पेटलावद ब्लास्ट में 79 लोगों की मौत हुई थी। सरकार ने इन घटनाओं से क्यों कुछ नहीं सीखा?

सवाल जो प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

1 – फैक्ट्री के मालिक के सत्तारूढ़ पार्टी से क्या संबंध है एवं फैक्ट्री मालिक को हरदा के किस नेता का संरक्षण प्राप्त है?
2 – ब्लैक लिस्टेड होने के बाद भी आबादी क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी?
3 – फैक्ट्री मालिक और संरक्षण देने वालों के खिलाफ सरकार NSA के तहत कार्यवाही करेगी?
4 – जब फैक्ट्री अवैध थी तो इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से आई?

हरदा हादसे का आरोपी फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार
बता दें कि मध्य प्रदेश के हरदा में हुए भीषण हादसे का गुनहगार राजेश अग्रवाल और उसके भाई सोमेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल हादसे के बाद अपने भाई के साथ दिल्ली फरार हो रहा था। वह उज्जैन के रास्ते मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे से आगे बढ़ रहा था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!