हिमाचल में भारी बर्फबारी, 411 सड़कें और 1506 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच तीसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहा। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज हुई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस सीजन व नए साल की पहली बर्फबारी हुई है। रिज व मालरोड पर मौजूद सैलानी बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे। चंबा के खज्जियार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क अन्य भागों से कट गया है। अधिकांश पंचायतों में बिलजी आपूर्ति ठप है। मंडी जिले में बर्फबारी और बारिश से चौहारघाटी, सराज और नाचन क्षेत्रों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। बिजली के तार और पोल गिरने से बिजली व दूरसंचार सुविधा भी कई जगह ठप है। शिकारी देवी में चार फीट और कमरुघाटी में तीन फीट बर्फबारी दर्ज की है।

बर्फबारी से प्रदेश में 4 नेशनल हाईवे (एनएच) समेत 411 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। वहीं, भुंतर, गगल और शिमला से उड़ानें नहीं हुईं। 1506 ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट हो गया है।  सबसे ज्यादा सड़कें लाहौल-स्पीति में बंद हैं। अटल टनल रोहतांग में तीन और मनाली में एक फीट बर्फबारी हुई। राजधानी से ऊपरी शिमला के लिए भी आवाजाही प्रभावित है। शिमला से रामपुर के लिए वाया बसंतपुर होकर वाहन भेजे जा रहे हैं। अटल टनल के साउथ पोर्टल में दो फीट से अधिक बर्फबारी होने से लाहौल घाटी का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। 

डोभी, कटराई से आगे वाहनों की आवाजाही बंद
बर्फबारी से मनाली-लेह और कुल्लू-मनाली हाईवे तीन के साथ औट-बंजार-सैंज हाईवे 305 पर बस सेवा बंद हो गई है। कटराईं और डोभी से आगे पर्यटकों की मनाली की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद है। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में कुल्लू पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 8219681600 पर संपर्क कर सकते हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!