सीनियर IAS अफसर के नाम से फर्जी अश्लील वाट्सएप चैट वायरल, अधिकारी ने क्राइम ब्रांच में की शिकायत

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के एक सीनियर आईएएस अधिकारी के नाम से एक युवती के साथ अश्लील चैट कुछ दिनों से सोशल मीडिया में जमकर वायरल की जा रही है। जो चैट वायरल की जा रही है, वह व्हाट्सएप चैट है। इधर आईएएस अधिकारी ने इस चैट को पूरी तरह से फर्जी बताया है। बता दें कि जो चैट वायरल हो रही है, उसके स्क्रीन शॉट में अधिकारी के नाम से मोबाइल नंबर सेव है। खास बात यह है कि डीपी भी आईएएस अफसर की ही लगी हुई है। 

आईएएस अधिकारी पी नरहरी ने इस चैट को पूरी तरह से झूठा और चरित्र हनन करने का षड्यंत्र करार देते हुए भोपाल क्राइम ब्रांच से इसकी शिकायत की है। वायरल चैट में दोनों तरफ से काफी भावनात्मक और अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा कि यह उनके चरित्र को हनन करने के लिए किसी ने उनके नाम से कोई मोबाइल नंबर सेव कर सोशल मीडिया से फोटो निकालकर कूटरचित चैट तैयार की है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

फ़िलहाल क्राइम ब्रांच ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पी नरहरि मध्य प्रदेश के सीनियर आईएएस अधिकारी है जो विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!