नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी क्रम में पीएम ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया, जब इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ को पार कर गई। वह दुनिया में सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले लीडर्स में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इंस्टाग्राम पर अब पीएम मोदी से पीछे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो हैं जिनके 25.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और काफी फॉलो भी किए जाते हैं। इंस्टाग्राम के अलावा ट्विटर पर मोदी के 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं, जबकि फेसबुक पर यह संख्या 44 मिलियन है। ट्विटर पर बराक ओबामा 65.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ नरेंद्र मोदी से आगे हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर ट्रंप के 14.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो कि पीएम मोदी के आधे हैं।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









