राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय समारोह में फहराया राष्ट्र ध्वज, झांकियों ने मन मोहा

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी। लाल परेड ग्राउंड में हुई परेड में 19 टुकड़ियां शामिल थीं।

राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर आनंद कलादगी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। राज्य स्तरीय 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।

Republic Day: Governor Mangubhai Patel hoisted the national flag at the state level function

लाल परेड मैदान में हुए समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Republic Day: Governor Mangubhai Patel hoisted the national flag at the state level function

सांस्कृतिक आयोजन के दौरान बच्चों ने दी प्रस्तुति

झांकियों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति का प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस समारोह में झांकियों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति, सुशासन जनभागीदारी से समग्र विकास को प्रदर्शित किया गया। उद्यानिकी विभाग की झांकी में जनभागीदारी से उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में प्रदेश की तरक्की को दर्शाया गया था। झांकी में देश में संतरा, टमाटर, धनिया एवं लहसुन उत्पादन में प्रथम स्थान रहने को चित्रित किया गया था। विभाग ने जनता की सुविधा के लिए ई-नर्सरी पोर्टल भी शुरू किया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की झांकी में कृषि क्षेत्र में देश में उभरते मध्यप्रदेश को उपलब्धियों के साथ दिखाया गया। 

Republic Day: Governor Mangubhai Patel hoisted the national flag at the state level function

कार्यक्रम के दौरान झांकियां भी निकलीं

झांकी के माध्यम से ड्रोन से नेनो यूरिया के छिड़काव को सुशासन की व्यवस्था को प्रदर्शित किया गया। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की झांकी में श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा को कारीगरों एवं शिल्पकारों के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया गया। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की झांकी में युनेस्को में शामिल स्थलों को दर्शाया गया। अंतिम झांकी निर्वाचन की थी। इस झांकी में निर्वाचन के महत्व का प्रदर्शित किया गया था। झांकी की विषयवस्तु “वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूरी डालेंगे हम” था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!