भोपाल। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सकुशल संपन्न हो चुका है। श्री राम लला के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। वहीं अब बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन करने वाले हैं।
रामलला दर्शन को लेकर पूरा शेड्यूल बनाया गया है। राज्यों के मुख्यमंत्री अलग-अलग तरीखों में अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने पहुंचेंगे। दरअसल, 22 जनवरी के हुए प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
यहां देखें पूरा शेड्यूल
- 31 जनवरी को त्रिपुरा सीएम माणिक साहा कैबिनेट के साथ श्री राम लला के दर्शन करेंगे।
- 1 फरवरी को सीएम आदित्यनाथ योगी पूरी कैबिनेट सहित दर्शन करेंगे।
- 2 फरवरी को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे।
- 5 फरवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट दर्शन करेगी।
- 6 फरवरी को अरुणांचल के सीएम अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने वाले हैं।
- 9 फरवरी को हरियाणा कैबिनेट दर्शन करेगी।
- 12 फरवरी को राजस्थान कैबिनेट सीएम के साथ दर्शन करेगी।
- 15 फरवरी को गोवा के सीएम अपने कैबिनेट सहित दर्शन करेंगे।
- 22 फरवरी को असम के सीएम कैबिनेट सहित दर्शन करेंगे।
- 24 फरवरी को गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे।
- 4 मार्च को एमपी के सीएम मोहन यादव पूरी कैबिनेट सहित दर्शन करेंगे।









