ठंड से 5 मौतें, एक पुलिसकर्मी की भी गई जान

बिहार। बिहार में भीषण शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त है। अब ठंड जानलेवा भी साबित हो रही है। राज्य में बुधवार को एक सिपाही और दो छात्रों सहित पांच की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इन सभी की मौत ठंड लगने से हुई है। सभी मौतें अलग-अलग जिलों में हुई है। मरने वाले मुजफ्फरपुर, गोपालगंज , बक्सर, लखीसराय और छपरा के रहने वाले थे।

मुजफ्फरपुर के बोचहां में कक्षा 6 का छात्र कुर्बान सुबह स्कूल गया था। 10 बजे के बाद वह कांपता हुआ घर पहुंचा। घर आते-आते उसने बताया कि पैंट में ही शौच हो गई है। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि बोचहां में ठंड से बच्चे की मौत की सूचना है, जबकि दूसरी जगह एक बच्ची के बेहोश होने की सूचना है।वहीं, गोपालगंज के 45 वर्षीय शंभू राय पुलिस लाइन डेहरी में पदस्थापित थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्होंने दम तोड़ दिया। बक्सर के सिमरी रामोपट्टी में पटवन कर घर लौटे किसान चंद्रदीप राम की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से पीएमसीएच जाने के क्रम में चंद्रदीप ने दम तोड़ दिया।  लखीसराय के कजरा प्राथमिक विद्यालय श्रीघना में पहली का छात्र प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गया। डॉक्टर के पास ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सारण के तरैया के खराटी गांव में 52 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर की मौत हो गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!