मप्र के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। दतिया में शीत लहर का प्रभाव रहा। रतलाम ओर नौगांव में शीतल दिन रहा। खजुराहो (छतरपुर), टीकमगढ़, दतिया और ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.2°C दमोह में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0°C दतिया में दर्ज किया गया। 

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी और छतरपुर में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। श्योपुर कलां, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, पन्ना, उत्तरी सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी ओर सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय खजुराहो हवाई अड्डे पर 50 मीटर, ग्वालियर एयरपोर्ट पर 100 मीटर तथा टीकमगढ़ ओर सीधी में 500 मीटर दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभागों के जिलों में काफी बढ़े। शहडोल संभाग के जिलों में विशेषरूप बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। शहडोल संभाग के जिलों में काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

यहां बारिश और खराब मौसम की चेतावनी
अनुपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। छतरपुर, टीकमगढ़ और रतलाम जिलों में शीतल दिन की चेतावनी है। ग्वालियर और दतिया जिलों में तीव्र शीतल दिन की चेतावनी है। शिवपरी और दतिया जिलों में शीत लहर की चेतावनी है। रीवा, ग्वालियर और चम्बल संभागों के जिलों में, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पन्ना जिलों में कहीं कहीं मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी है। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!