79 लाख कैश के साथ व्यापारी गिरफ्तार: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, आईटी की टीम कर रही पूछताछ

जबलपुर। मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान कार से 79 लाख, 11 हज़ार 750 रुपए कैश बरामद किया है। साथ ही व्यापारी को भी हिरासत में लिया है। इसके अलावा एक कार भी जब्त की गई है। वहीं इनकम टैक्स की टीम को भी मामले की सूचना दी गई। व्यापारी से पैसों को लेकर पूछताछ की जा रही है।  

जबलपुर की संजीवनी नगर थाना प्रभारी आरके नर्रेजे केअनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कार से भारी रकम लेकर नागपुर की ओर जा रहे हैं। तभी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इन्हें बाइपास के पास रोका और चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी में रखे बैग से 89 लाख रुपए से ज्यादा कैश पेमेंट मिला। पुलिस ने जब दोनों से इन पैसों के बारे में पूछताछ की तो वो कुछ भी नहीं बता पाए। पुलिस ने जब उनसे बिल या कागजात मांगे तो दोनों ही लोग इससे जुड़े कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद पुलिस ने कार और पैसे की जब्ती बना थाने ले आई और तत्काल ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे इनकम डिपार्टमेंट के अधिकारी ने पूछताछ की तो पता चला कि यह पैसा नागपुर के एक व्यापारी को देने के लिए ले जाया जा रहा था।

इनकम टैक्स बचाने के लिए चल रहा था पूरा खेल
पुलिस और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की पूछताछ में ही पता चला है कि, लोहे का व्यापारी इनकम टैक्स बचाने के लिए नगद पेमेंट करने नागपुर जा रहा था। पकड़ा गया व्यापारी सतीश लालवानी का जबलपुर में ही लोहे का थोक व्यापार है और वह एक लेनदेन के एवज में ऑनलाइन या चेक पेमेंट न कर नगद रकम लेकर जा रहा था।

बढ़ सकता है जांच का दायरा
फिलहाल दोनों से ही पुलिस और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पूछताछ कर रही है, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ये पता लगाने की कोशिश में है कि पकड़ा गया व्यापारी आखिर कब से इस तरह का गोरख धंधा कर रहा था। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पकडे गए व्यापारी ने किन-किन लोगों को ऑनलाइन या चेक से भुगतान न कर कर नगद पैसा पहुंचाया है और कहां-कहां इनका कारोबार फैला है। यदि पकड़े गए व्यापारी से पूछताछ में कुछ बड़े इनपुट मिलते हैं तो निश्चित तौर पर इसका न केवल जांच का दायरा बढ़ेगा बल्कि इसमें इनकम टैक्स के साथ जीएसटी चोरी का मामला भी बन सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!