देशभर के मल्टीप्लेक्स में 100 रुपये की टिकट लेकर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव देखें

नई दिल्ली . मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर अपने सिनेमा घरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट करेगी. कंपनी ने बड़े पर्दे पर लाइव देखने के लिए 100 रुपये का टिकट रखा है.

इस भव्य नजारे को हर कोई अपनी आंखों से देखना चाहता है. लेकिन ऐसा सभी के लिए मुमकिन नहीं हो सकता है. ऐसे में अब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का नजारा आप बड़े पर्दे पर भी देख पाएंगे. 22 जनवरी को अब पीवीआर और आईनॉक्स पर राम लला के दर्शन हर कोई कर सकता है. सिनेमाघरों ने इसकी इजाजत दे दी है. जिसके चलते अब जो लोग इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, वह सिनेमाघरों में जाकर इसे बड़े पर्दे पर देख पाएंगे.

कंपनी ने घोषणा की है की उनके सिनेमा घरों में ऐतिहासिक राम मंदिर उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी. कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है की यह महत्वपूर्ण घटना भारत में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मील का पत्थर साबित होगी. पीवीआर आईनॉक्स इस महत्वपूर्ण समारोह का भारत के 70 से ज्यादा शहरों में 160 से ज्यादा सिनेमाघरों में साथ सीधा प्रसारण करेगा. पूरे समारोह की लाइव स्क्रीनिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. इसके टिकट पीवीआर आईनॉक्स ऐप या वेबसाइट और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम बुक किए जा सकते हैं. टिकट की कीमत 100 रुपये रखी गई है, जिसमें एक पेय और पॉपकॉर्न कॉम्बो शामिल है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!