अंक ज्योतिष, 22 जनवरी 2024

मूलांक 1 वालों का सप्ताह का पहला दिन अच्छा बीतने वाला है। अपनी समझदारी का अच्छे से उपयोग करते हुए अपने सभी कार्य पूर्ण करेंगे। ता की सलाह लेकर यदि कोई कार्य करेंगे तो आपको अत्यधिक लाभ की प्राप्ति होगी। आपको पारिवारिक सुख मिलेगा, परिवार के साथ मिलकर आज आप नया घर लेने का भी विचार कर सकते हैं। मानसिक रूप से बहुत खुश रहेंगे इसलिए पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर कोई मनोरंजन का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

मूलांक 2 वालों का सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। आपका काफी समय से रुका हुआ धन आपको आज प्राप्त होगा, इस बात को लेकर मानसिक रूप से बहुत खुश और सुख का अनुभव करेंगे। आपको सभी अड़चनों का निवारण मिलेगा और रूके हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ आज आप अच्छा और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।

मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अनुकूल बना रहेगा। अपनी सूझबूझ का उपयोग करके आप अपने सभी कार्य पूर्ण करेंगे। मन में बहुत गहरे और आध्यात्मिक विचार आएंगे, जो आपको भविष्य में एक अच्छे निष्कर्ष की तरफ ले जाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप कोई पूजा, हवन या किसी तरह के अनुष्ठान के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं और आगामी दिनों में ही आप इसका आयोजन भी कर सकते हैं।

मूलांक 4 वालों का सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। धर्म के खिलाफ, किसी गुरु या भिक्षुक के खिलाफ कोई कटुवचन ना बोलें अन्यथा कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपके ज्ञान और चालाकी में बहुत आंतरिक मतभेद रहेगा। घर के बुजुर्गो का कुछ खास ख्याल रखना होगा और आज कोई नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ घर की समस्याओं को लेकर कुछ वाद-विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए बोलचाल बंद रहेगी।

मूलांक 5 वालों का सप्ताह का पहला दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपके कार्यों को सोचने में और उन्हें पूर्ण करने में बहुत अंतर रहेगा, जिसके कारण आप किसी भी निष्कर्ष तक नही पहुंच पाएंगे। आपको बहुत शांत रहना है किसी भी कार्य को करने से पहले अपनी बुद्धि और विवेक का बहुत अच्छे से उपयोग करें और बहुत सोच समझकर आगे बढ़ें। परिवार में भी आज दिन मिला जुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ सामान्य सा ही दिन रहेगा।

मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई-ना-कोई अड़चन परेशान करेगी। अपनी संतान के स्वास्थ्य को भी लेकर परेशान रहेंगे लेकिन यदि आप संयम से काम लेंगे तो सभी समस्याओं निवारण भी आपको मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ विचार विमर्श कर के कोई निर्णय लेंगे तो वह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भी मिलकर रहेंगे तो आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। पारिवारिक मामलो में आपको परेशानी हो सकती है, परिवार के सदस्य एक दूसरे के मान सम्मान को लेकर ऊंगली उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी कुछ खट्टास भरा व्यवहार रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें अन्यथा दिनभर परेशानी हो सकती है। आपका रूका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं और भविष्य में भी धन आगमन के योग दिख रहे हैं।

मूलांक 8 वालों का सप्ताह का पहला दिन परेशानियों वाला हो सकता है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और दिन ढलने तक आपके सोचे समझे कार्य पूर्ण होंगे। सभी कार्यो को पूरा करने के लिए आपको बहुत संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन अंत में आपकी मेहनत रंग लाएगी। धन के मामले में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी तब जाकर आपके धन पाने के योग बनेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है तो आपके लिए सलाह यह है कि आज सभ्य भाषा का प्रयोग करें शांत रहें और किसी से वाद-विवाद ना करें।

मूलांक 9 वालों का सप्ताह का पहला दिन आज बहुत अच्छा है। भाइयों के साथ मिलकर कोई पारिवारिक आयोजन कर सकते हैं या फिर उनके साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का भी कार्यक्रम रख सकते हैं, जिससे घर में बहुत खुशनुमा माहौल बरकरार रहेगा। भाइयों से सलाह लेंगे तो आपको समस्या का समाधान मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे से पेश आइए और सभ्य भाषा का प्रयोग करें, आपके लिए अच्छा रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!