टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, सभी 5 टेस्ट से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी

इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने जा रही सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सभी 5 टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. टखने की चोट से जूझ रहे मोहम्मद शमी को टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. आखिरी तीन टेस्ट के लिए शमी की टीम में वापसी को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन शमी की चोट ज्यादा गंभी होने के चलते जल्द वापसी मुमकिन दिखाई नहीं दे रही है. इतना ही नहीं शमी को बेहतर इलाज के लिए लंदन भेजने का फैसला भी लिया जा सकता है.

मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में 7 मैच खेलते हुए सबसे ज्यादा 24 विकेट हासिल किए थे. लेकिन वर्ल्ड कप के बाद से ही शमी की टखने की चोट उभर आई और वो टीम से बाहर हो गए. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी को एक्सपर्ट्स की सलाह लेने के लिए लंदन भेजने की तैयारी हो रही है. क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शमी नेशनल क्रिकेट एकेडमी के स्पोर्ट्स साइंस हेड नितीन पटेल के साथ लंदन रवाना होने वाले हैं.

सूर्या और पंत का भी विदेश में इलाज

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गुरुवार को शमी ने एनसीए में पटेल के सामने गेंदबाजी की प्रैक्टिस की. इसके बाद ही यह सामने आया कि शमी को अभी इलाज की जरूरत है. अब शमी को लंदन भेजने की तैयारी हो रही है. अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई है. लेकिन जल्द ही बीसीसीआई की ओर से शमी का फिटनेस अपडेट मुहैया करवाया जा सकता है.

इससे पहले बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को इलाज के लिए जर्मनी भेजा था. जर्मनी में सूर्यकुमार यादव की सफल ग्रोइन सर्जरी हुई है. 17 जनवरी को सूर्यकुमार यादव की सर्जरी हुई. आईपीएल में सूर्यकुमार यादव की वापसी की उम्मीद है. हालांकि सूर्यकुमार यादव शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं. इसके अलावा ऋषभ पंत को भी बीसीसीआई इलाज के लिए लंदन भेजने पर फैसला ले सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!