भयानक मंजर हुआ कैमरे में कैद, बच्चा मेट्रो ट्रैक पर गिरा, तभी

पुणे: पुणे मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को मेट्रो ट्रैक पर कूदते और अपने बच्चे को बचाते देखा जा सकता है। महिला का बच्चा मेट्रो ट्रैक पर गिर गया था। अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में महिला भी ट्रैक पर कूद गई। यह मामला पुणे के सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन का है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में वहां मौजूद एक राहगीर को भी बच्चे को बचाने के लिए ट्रैक पर कूदते देखा जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का बच्चा मेट्रो प्लेटफॉर्म पर दौड़ रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर जा गिरा। बच्चे को गिरा देख महिला भी कूद पड़ी। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी महिला की मदद के लिए भागे। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा गार्ड विकास बांगर ने इमरजेंसी बटन दबा दिया, जिससे आने वाली ट्रेन रुक गई।जानकर हैरानी होगी कि आने वाली ट्रेन मेट्रो स्टेशन से महज 30 मीटर की दूरी पर रुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और बच्चे और मां को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद, पुणे मेट्रो ने लोगों से छोटे बच्चों के साथ यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!