सीएम मोहन यादव की पहल पर MP के थानों की होगी सफाई, प्राण प्रतिष्ठा से पहले शुरू होगा अभियान  

अयोध्य स्थित राम मंदिर  में रालला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. 22 जनवरी को होने वाले इस समारोह के लिए पूरे देश में उत्साह का माहौल है. माहौल को राममय बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित भारतीय जनता पार्टी प्रयासरत हैं. एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित अन्य मंत्री, सांसद, विधायकों ने मंदिरों में साफ सफाई का अभियान चलाया है. अब इस अभियान में प्रदेश की पुलिस भी जुड़ने जा रही है. 

इसके तहत गुरुवार (18 जनवरी) को प्रदेश के सभी थानों और चौकियों में साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा. थानों में साफ सफाई अभियान चलाए जाने को लेकर बाकायदा पुलिस मुख्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं. इन निर्देर्शों में स्पष्ट किया गया है कि अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोक को देखते हुए आने वाले 18 जनवरी को प्रदेश के सभी थानों और चौकियों में साफ सफाई की जाए. साफ सफाई के इस अभियान में पुलिस के बड़े अफसर शामिल रहेंगे.

सुबह 9.30 बजे चलेगा सफाई अभियान
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना) विवेक शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश में बताया कि 18 जनवरी को सुबह 9.30 बजे प्रदेश की सभी पुलिस इकाईयों में एक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. जिसमें सभी कार्यालय भवनों, थानों, चौकियों, पुलिस लाईनों, कंपनी, बटालियन मुख्यालयों की साफ सफाई कराई जाएगी. सफाई अभियान में जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सेनानी, जिले, इकाईयों के सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना, चौकी प्रभारी और कंपनी प्रभारी शामिल रहेंगे. इस अभियान के दौरान कार्यालयों में फाईलों, रिकार्ड और थानों के मालखानों में मुद्देमाल, शासकीय संपत्ति का व्यवस्थित रूप से रखा जाना है. इसके अलावा आवासीय परिसर, इकाई, थाने, कंपनी, बटालियन की मेस और अस्पताल में भी विशेष रूप से सफाई कराई जाए.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!