15 जनवरी को पीएम-जनमन के तहत पीएमएवाई के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानि 15 जनवरी को पीएम-जनमन के तहत पीएमएवाई (ग्रामीण) के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पीएम-जनमन के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई – जी) के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।

अंत्योदय के मिशन के तहत, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के तहत जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर 2023 को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए पीएम-जनमन योजना की शुरुआत की गई थी।

लगभग 24,000 करोड़ रुपए के बजट वाली पीएम-जनमन योजना, 9 मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण सुविधाओं को लेकर काम करती है और इसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को घरों और बस्तियों को सुरक्षित आवास एवं स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ, जल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसर मुहैया कराकर इनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!