गांगुली होंगे बीसीसीआई के नए अध्यक्ष

मुंबई । टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष होंगे। वहीं जय शाह के सचिव और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई अरुण सिंह ठाकुर के कोषाध्यक्ष  बनने की संभावना है। माना जा रहा है कि अब 23 अक्टूबर को होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक बैठक का आयोजन नहीं किया जाएगा।
बीसीसीआई के सभी सदस्यों की अनौपचारिक मीटिंग में इस बारे में फैसला लिया गया। बैठक में गांगुली के चयन को लेकर संशय वाली स्थिति रही। बैठक में बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति को लेकर शुरुआत में थोड़ा विरोध हुआ। इस फैसले को लेकर बीसीसीआई के सदस्य दो गुट बंटे थे, जिनमें एक अनुराग ठाकुर और दूसरा गुट एन श्रीनिवासन का था। दोनों पक्ष अपने-अपने उम्मीदवार को बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष नियुक्त करने को लेकर जोर लगा रहे थे पर अंत में गांगुली के नाम पर सहमति बन गई।
ब्रजेश पटेल बने आईपीएल अध्यक्ष 
वहीं कर्नाटक के बृजेश पटेल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा जय शाह बीसीसीआई के नए सचिव होंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह ठाकुर के कोषाध्यक्ष बनने की संभावनाएं है।
अंशुमान गायकवाड़ क्रिकेटर्स असोसिएशन के पुरुष प्रतिनिधि
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ 471 वोटों के साथ चुनाव जीतने के बाद क्रिकेटर्स असोसिएशन के पुरुष प्रतिनिधि होंगे। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद को हराया है। कीर्ति को 381 वोट मिले हैं। वहीं, भारत की पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी को सर्वसम्मति से क्रिकेटर्स असोसिएशन की महिला प्रतिनिधि चुना गया है, जबकि दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना काउंसिल में आईपीएल जीसी प्रतिनिधि होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!