मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग, कांग्रेस नेता बोले – बिना पासपोर्ट विदेश आ गए

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर सबसे अधिक पड़ रहा है. मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को शनिवार (13 जनवरी) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा.

इसकी वजह थी कि गुवाहाटी एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई थी. इसके कारण फ्लाइट असम के गुवाहाटी हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकी. बाद में फ्लाइट को असम शहर से 400 किलोमीटर से अधिक दूर ढाका की ओर मोड़ दिया गया.

फ्लाइट में थे कांग्रेस नेता

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इम्फाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर भी उस फ्लाइट में मौजूद थे. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि वह मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट में थे, लेकिन उस फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया.

‘बिना पासपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर गए सभी यात्री’
कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने मुंबई से गुवाहाटी के लिए इंडिगो 6ई की फ्लाइट संख्या 6E 5319 ली थी लेकिन घने कोहरे के कारण फ्लाइट गुवाहाटी में नहीं उतर सकी. इसके बजाय, यह ढाका में उतरी.” उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री अपने पासपोर्ट के बिना अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में होना था शामिल
कांग्रेस नेता ने लिखा कि यात्री अभी भी विमान के अंदर हैं. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मैं अब 9 घंटे से विमान के अंदर फंसा हुआ हूं. मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मणिपुर (इम्फाल) के लिए रवाना हुआ. देखते हैं मैं कब गुवाहाटी पहुंचता हूं और फिर इंफाल के लिए उड़ान भरूंगा.” 

इंडिगो ने नहीं दिया कोई बयान
ढाका एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी के मामले में अभी तक इंडिगो की ओर से कोई बयान नहीं आया है. आधिकारिक तौर पर फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फ्लाइट को ढाका की ओर क्यों मोड़ा गया. एयरलाइन कंपनी के बयान का इंतजार किया जा रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!