मध्यप्रदेश के सांची प्लांट भी अमूल की तर्ज पर होंगे अपग्रेड

भोपाल:गुजरात के अमूल की तर्ज पर मध्यप्रदेश दुग्ध संघ के सांची डेयरी प्लांटों को भी अपग्रेड किया जाएगा और प्रदेश में होने वाले दुग्ध उत्पादन और दूध से तैयार होने वाले उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद, गुजरात में कल  मध्य प्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने एवं डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए, सांची एवं अमूल की संयुक्त सहभागिता की सम्भावनाओं पर विचार करने हेतु विस्तृत बैठक में भाग लिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने दूध उत्पादकों के हित में एवं सहकारिता प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु संकलन, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, विपणन आदि के सम्बंध में मध्य प्रदेश एवं गुजरात के सहकारी दुग्ध महासंघों एवं दुग्ध संघों की संयुक्त सहभागिता का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। दुग्ध उत्पादकों के हित में गुजरात और मध्य प्रदेश करेंगे संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने एवं डेयरी  किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए सांची और अमूल  की संयुक्त सहभागिता की सम्भावनाओं पर विचार करने करने के लिए  यह बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक  के बाद प्रदेश में सांची दूध उत्पादक संयंत्रों में प्लांट अपग्रेड होंगे। अमूल की तकनीक का मध्यप्रदेश में उपयोग किया जाएगा। प्रदेश में दूध का उत्पादन ज्यादा है लेकिन उससे तैयार होंने वाले उत्पादों की मात्रा कम है इस ओर भी ध्यान दिया जाएगा। बैठक में राज्य मंत्री लखन पटेल,  पीएस राघवेन्द्र सिंह, गुलशन बामरा, एमडी डॉ. नवनीत मोहन कोठारी आदि मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!