जापान में भीषण तूफान हगिबीस की दस्तक, ट्रेन और हवाई सेवाओं पर असर

टोक्यो  जापान में बेहद शक्तिशाली तूफान हगिबीस ने दस्तक दे दी है और इसकी वजह से एक शख्स की जान भी चल गई. जापान सरकार ने इससे निपटने के लिए पुख्ता बंदोस्त किए हैं और काफी पहले से एडवाइजरी जारी की गई है. साथ ही तूफान की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन भी आया है.  

सबसे शक्तिशाली तूफान

हगिबीस को जापान में अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है क्योंकि इससे देश के प्रमुख द्वीप होंशू में भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है. सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक, होंशू द्वीप के शहर चिबा में इसका उपद्रव जारी है जहां हवा के तेज झोंकों के चलते यहां के कई घरों की छतें उड़ गईं जिससे कई लोग घायल हो गए हैं. इसके अलावा तीन लोगों को लापता होनी की भी रिपोर्ट है.

मौसम विभाग की माने तो अब यह तूफान होंशू की ओर से प्रशांत महासागर के ऊपर से उत्तरी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है. हागिबिस साल 1958 में कान्टो और इजू क्षेत्र में तबाही मचाकर 1,200 से अधिक लोगों की जान लेने वाली तूफान की बराबरी कर सकता है. एजेंसी ने टोक्यो, इजू और शिलुओका प्रांत में भूस्खलन के लिए एक आपातकालीन चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने शनिवार को पूरे दिन बारिश होने के साथ बाढ़ और भूस्खलन के होने का अनुमान जताया है.

बिजली सेवा ठप, उड़ानों पर असर

एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान सरकार ने इससे निपटने के उपायों के लिए आपात बैठक बुलाई है और मध्य, दक्षिण व पश्चिमी जापान के निवासियों को इस पूरे सप्ताह सतर्क रहने की सलाह दी है. जापान के दो बड़ी एयरलाइनों एनए और जेएएल ने दो हवाई अड्डों (हनेदा और नरिता) से निर्धारित सभी घरेलू उड़ानों और ओसाका व चुबू के बीच कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया है. सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि टोक्यो और नागोया के बीच शिनकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है.


हागिबिस के चलते शनिवार को होने वाली दो रग्बी विश्व कप खेल भी रद्द हो गया है और इससे सुजुका में इस वीकेंड का ग्रैंड प्रीक्स भी प्रभावित हो सकता है. तूफान में करीब 216 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल रही हैं. इस के चलते टोक्यो में समुद्र किनारे खड़ी एक कार तूफान की चपेट में आ गई और उसके ड्राइवर की मौत हो गई.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!