इंदौर सहित अन्य शहरों को स्वच्छता पुरस्कार मिलने पर दी बधाई- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता में इंदौर को लगातार 7वीं बार देश में स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्राप्त होने, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान, प्रदेश के महू को देश के सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड, प्रदेश के नौरोजाबाद को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में फास्ट मूविंग सिटी (एक लाख से कम जनसंख्या श्रेणी में) प्रथम स्थान तथा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध अमरकंटक को “फास्ट मूविंग सिटी (एक लाख से कम जनसंख्या श्रेणी) में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता पुरस्कार का क्रम जारी है। राज्यों की श्रेणी में प्रदेश को दूसरा स्थान प्राप्त होने से प्रदेशवासियों का गौरव बढ़ा है। मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता, इंदौर के सभी रहवासी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, नगर निगमों के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संकल्प साकार हो रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता के संकल्प को साकार करने में प्रदेश निरंतर अपना योगदान देता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के महायज्ञ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधनी को वेस्ट जोन (15000 से 25000 जनसंख्या श्रेणी) एवं मध्यप्रदेश में एक लाख से कम जनसंख्या वाले सबसे स्वच्छ शहर की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री के संकल्पों की सिद्धि में सदैव अग्रणी प्रदेश बना रहे, हम सब इस ध्येय की प्राप्ति में अविराम ऐसे ही जुटे रहें।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!