किसानों ने SDM कार्यालय का किया घेराव: इस जानवर के आतंक से मुक्ति दिलाने अधिकारी से की मांग

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर क्षेत्र में घोड़ारोज के आतंक को लेकर सैकडों किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने प्रशासन के सामने इस जटिल समस्या का हल करने की मांग की। वीडियो कॉल के जरिए से एडीएम अश्विनी कुमार रावत ने 17 जनवरी तक समस्या हल करने का आश्वासन दिया।

बदनावर क्षेत्र में घोड़ारोज का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। जानवरों द्वारा खड़ी फसल को रौंदने से किसान परेशान हैं। किसानों की मानें तो घोड़ारोज की समस्या को लेकर पहले उन्होंने भी कई बार आवेदन दिए हैं। लेकिन कोई स्थाई हल नहीं निकाला गया। किसानों ने 5 जनवरी को एसडीएम को आवेदन सौंपकर पांच दिन के अंदर समस्या का हल मांगा था। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को सैकडों किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।आक्रोशित किसानों की मांग थी कि घोड़ारोज की समस्या से निजात मिले। कार्यालय घेराव के दौरान काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। किसान अपनी बात मनवाने पर अड़े रहे और कलेक्टर को बुलाने की मांग करने लगे। जिस पर एसडीएम दीपक सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया। जिसके बाद एडीएम अश्विनी कुमार रावत ने किसानों से वीडियो कॉल पर चर्चा की और समस्या हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान वापस लौट गए।

  • सम्बंधित खबरे

    पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन

    मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के निपटान संयंत्र में जलाने के परीक्षण का दूसरा चरण शनिवार रात को समाप्त हो गया. मध्य प्रदेश प्रदूषण…

    75 घंटे में जलकर खाक हुआ यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा, रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगा दूसरा ट्रायल

    धार। भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे तक पूरा हुआ।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!