शेख हसीना आज पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी, 36 सदस्यीय कैबिनेट की घोषणा

बांग्लादेश के आम चुनाव में अवामी लीग पार्टी की जीत के बाद शेख हसीना आज पांचवीं बार प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेंगी। इससे पहले बुधवार को हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार ने अपनी 36 सदस्यीय कैबिनेट की घोषणा की। बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल मोमेन और पूर्व विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम इस बार हसीना कैबिनेट का हिस्सा नहीं होंगे।

बांग्लादेश के कैबिनेट सचिव महबूब हुसैन ने मीडिया को बताया कि नई कैबिनेट गुरुवार को शपथ लेगी, जिसमें 36 सदस्य होंगे। इसमें 25 कैबिनेट मंत्री और 11 राज्य मंत्री शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल में इस बार दो टेक्नोक्रेट मंत्री होंगे।

शेख हसीना की नई कैबिनेट में शामिल मंत्री
एकेएम मोजम्मेल हक, ओबैदुल कादर, नुरुल माजिद महमूद हुमायूं, असदुज्जमान खान, डॉ. दीपू मोनी, मोहम्मद ताजुल इस्लाम, मोहम्मद फारूक खान, अबुल हसन महमूद अली, अनिसुल हक, हसन महमूद, मोहम्मद अब्दुस शाहिद, साधन चंद्र मजूमदार, उबैदुल मुक्तादिर चौधरी, मोहम्मद अब्दुर रहमान, नारायण चंद्र, अब्दुस सलाम, मोहिबुल हसन चौधरी, फोरहाद हुसैन, फरीदुल हक खान, मोहम्मद जिलुल हकीम, सबर हुसैन चौधरी, जहांगीर कबीर नानक, नजमुल हसन पापोन, वास्तुकार येफेश उस्मान और डॉ सामंत लाल सेन।

11 राज्य मंत्रियों के नाम
सिमीन हुसैन रिमी, नसरुल हामिद, जुनैद अहमद पलक, मोहम्मद ए अराफात, मोहम्मद मोहिबुर रहमान, खालिद महमूद चौधरी, जाहिद फारूक, कुजेंद्र लाल त्रिपुरा, रुमाना अली, शफीकुर रहमान चौधरी और अहसानुल इस्लाम टीटू।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!