गोवा हत्याकांड: सीईओ मां ने कैसे की अपने चार साल के बच्चे की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए ये खुलासे

गोवा में एक मां ने दरिंदगी की सारे हदें पार कर दी। चार साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आते ही सोशल मीडिया में तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। पुलिस ने मंगलवार को दावा किया था कि बच्चे की हत्या के बाद मां ने खुदकुशी की कोशिश की थी। इसी बीच, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. कुमार नाइक ने खुलासा करते हुए कहा कि बच्चे की हत्या 36 घंटे पहले की गई थी। बच्चे की मौत गला दबने से हुई है। गौरतलब है कि द माइंडफुल एआई लैब की सीईओ सूचना सेठ को गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या करने के आरोप में सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि सुचना सेठ का अलग हो चुका पति वेंकट रमन अपने बच्चे की हत्या के बारे में जानने के बाद मंगलवार शाम को जकार्ता से भारत लौट आया।

हाथों से नहीं बल्कि किसी अन्य चीज से हुई हत्या- नाइक
डॉ. कुमार नाइक ने कहा कि ऐसा नहीं लग रहा कि बच्चों का गला हाथों से दबाया गया हो, शव को देखकर लग रहा है कि तकिया या किसी अन्य सामग्री के इस्तेमाल से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। नाइक ने कहा कि बच्चे के शरीर पर कोई खून की कमी या किसी तरह के संघर्ष का निशान नहीं था। हालांकि, नाइक ने कहा कि वे सटीक समय नहीं बता सकते लेकिन उसकी मौत को 36 घंटे हो चुके हैं।

कौन हैं सुचना सेठ?
सूचना सेठ द माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं। सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक, आरोपी महिला एआई एथिक्स विशेषज्ञ और डेटा वैज्ञानिक है। उद्योग अनुसंधान प्रयोगशालाओं में मशीन लर्निंग समाधानों को स्केल करने का 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह एआई एथिक्स सूची में 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में शामिल हैं। वह डेटा एंड सोसाइटी में मोजिला फेलो, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो और रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च फेलो रही है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!