वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, जानें कौन-कौन हुआ शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 10 से 12 जनवरी तक सम्मेलन के 10वें संस्करण का आयोजन होगा। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय गेटवे टू द फ्यूचर है। सम्मेलन में 34 देश और 16 संगठन शामिल होंगे। गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में कार्यक्रम का उद्घाटन 10 जनवरी, 2024 को सुबह 9:45 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी शामिल होंगे। पीएम मोदी का कहना है कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट आत्मनिर्भर भारत के लिए समृद्ध गुजरात की परिकल्पना के साथ नई ऊंचाइयां हासिल करता रहेगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि मैं वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में 34 भागीदार देशों और 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का विचार दुनिया के सामने रखा है। भारत की G20 अध्यक्षता की सफलता ने देश को गौरवान्वित किया है।

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को संबोधित किया।वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, उनके साथ यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला, मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में शामिल हुए।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन एवं प्रदर्शन केंद्र में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में भाग लिया। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 पर ब्रिस्बेन अलार्म मॉनिटरिंग की सीईओ वर्जीनिया टोबियास ने भारत दौरे को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे भारत से प्यार है। ऑस्ट्रेलिया और भारत साझेदारी के सामने कई अपार संभावनाएं हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!