ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर का दर्शन करने जाने वालों के लिए खुशखबरी, पुरी में बनने जा रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

ओडिशा: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर का दर्शन करने जाने वालों के लिए खुशखबरी है। श्री जगन्नाथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का काम अगले 6 महीने में पूरा हो सकता है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 1,164 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। शुरुआती अनुमान है कि एयरपोर्ट को बनाने में करीब 5,631 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ब्रह्मगिरि तहसील के तहत सिपासरुबली और संधापुर में 68 एकड़ जंगल व 221.48 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण होना है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि 961 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण हो चुका है, जबकि 221.48 निजी भूमि को लेकर प्रक्रिया जारी है।

एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए निजी भूमि में सिपासरुबली में 153.37 एकड़ और संधापुर में 68.11 एकड़ जमीन शामिल है। स्थानीय लोगों के पुनर्वास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘इस परियोजना को लेकर प्रस्ताव जमीन की पहचान और OLS सर्वे के बाद पेश किया गया। प्राइवेट लैंड के अधिग्रहण के लिए सार्वजनिक सुनवाई पूरी हो चुकी है।’ एयरपोर्ट के निर्माण के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि हम कुछ और मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

पुरी विरासत गलियारे का निर्माण 11 जनवरी तक होगा पूरा
वहीं, ओडिशा के मुख्य सचिव पीके जेना ने कहा कि पुरी में जगन्नाथ मंदिर के आसपास परिक्रमा या विरासत गलियारे का निर्माण 11 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, जिसका उद्घाटन 17 जनवरी को किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा, ‘काम पूरा होने के बाद परियोजना मंदिर प्रशासन को सौंप दी जाएगी और पुलिस 14 जनवरी तक इलाके की सुरक्षा संभाल लेगी। 17 जनवरी को परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर देश व विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी बंदोबस्त किए जाएंगे। उद्घाटन के दिन इस तीर्थनगरी में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की नई जगह बनाई जाएगी।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!