26 चार्टर्ड विमान पहुंचेंगे अमौसी एयरपोर्ट, मेहमान उठा सकेंगे अवधी व्यंजनों का लुत्फ

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन भी तैयारियां कर रहा है। 26 चार्टर्ड विमानों से मेहमानों के लखनऊ पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिनके विमानों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अयोध्या एयरपोर्ट के लिए लखनऊ से हेलीकॉप्टर चलाए जा सकते हैं।

हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कोई कुछ भी बोलने से बच रहा है। दरअसल, अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रोडवेज व रेलवे प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं अमौसी एयरपोर्ट पर भी तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

अमौसी एयरपोर्ट से जुड़े सूत्र बताते हैं कि दिल्ली व मुम्बई आदि जगहों से कई मेहमान अमौसी एयरपोर्ट आएंगे। जहां से वहां सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे। 26 चार्टर्ड विमान एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। इन विमानों की पार्किंग के लिए इंतजाम किए जाएंगे। एयरपोर्ट को चमकाने का काम भी किया जाएगा। इसमें लाउंज में मेहमानों को बेहतर अनुभव मिलेंगे। साथ ही अवधी व्यंजनों का भी मेहमान एयरपोर्ट पर लुत्फ उठा सकेंगे।

चल सकती है हेलीकॉप्टर सेवा
अमौसी एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की जा सकती है। दरअसल, अमौसी पहुंचने वाले मेहमानों को सड़क मार्ग से अयोध्या भेजने के लिए प्राइवेट टैक्सी रहेंगी। वहीं सूत्र बताते हैं कि हवाई मार्ग से जाने वाले मेहमानों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की तैयारी की जा रही है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन से जुड़े इस अफसर इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!