सावधान! कड़कड़ाती ठंड से राहत देने वाला रूम हीटर है जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें इसके नुकसान

मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग ठंड से बचने के लिए कई उपाय कर रहे हैं. इस मौके पर ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में रूम हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं. रूम हीटर की वजह से सर्दी से बचाव हो रहा है, लेकिन यह रूम हीटर आंखों के लिए नुकसान दायक साबित हो रहे हैं. इन दिनों मध्य प्रदेश के भोपाल सीहोर अस्पतालों में आंखों की समस्या से संबंधित मरीज ज्यादा पहुंच रहे है.

नेत्र विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी से बचाव के लिए लोग रूम हीटर का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन लोगों को जानकारी नहीं है कि रूम हीटर कमरे में मौजूद ऑक्सीजन को खींचकर उसे जला देता है. इससे कमरा गर्म हो जाता है, लेकिन ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. रूम हीटर कमरे में ऑक्सीजन का स्तर घटाने के साथ ही नमी भी खत्म कर देता है. इससे आंखों की नमी भी खत्म हो सकती है और आंखों में ड्राइनेस आ जाती है. 

रुम हीटर से हो सकती हैं ये दिक्कतें
जिसकी वजह से आंखों में खुजली या जलन हो सकती है. इंफेक्शन बढ़ने पर आंखों की रोशनी भी जा सकती है. मरीजों के स्किन रूम हीटर के इस्तेमाल से खुश्क हो सकते हैं. रूम हीटर का उपयोग करने पर कमरे से बाहर आने जाने पर शरीर का तापमान भी घटता बढ़ता है, जिससे शरीर को आदर्श तापमान की स्थिति बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इससे रोग प्रतिकरोधक क्षमता पर असर पड़ता है.

आंखों में लालपन-भारीपन की शिकायत
ठंड में मौसम खुश्क होने से हवा में नमी कमी हो जाती है, ऐसे में अगर रूम के अंदर हीटर चलाते हैं तो नमी ओर कम हो जाती है. इससे आंखों में भी नमी कम हो जाती है. लगातार हीटर चलने की वजह से आंखों में रुखापन आ जाता है. जो लोग बंद कमरे में लंबे समय तक हीटर चलाते हैं, उनकी आंखों में समस्या आने लगती है. आंखों में भारी पन, लालपन, पानी आने की शिकायत आने लगती है. 

हीटर कैसे करें इस्तेमाल?
एक्सपर्ट ऐसे में सलाह देते हैं कि ठंड में बंद कमरे में लंबे समय तक रूम हीटर का प्रयोग न करें. अगर रखते भी हैं तो दीवार की तरफ रखें, जिससे हवा घूम के आ सके. आंखों पर सीधी गर्म हवा आने से नुकसान हो सकता है, ऐसे कई मरीज आ रहे हैं जिनकी आंखों से पानी आ रहा है. नींद पूरी नहीं हो रही है. जब उनसे रूम हीटर के उपयोग की बात पूछते हैं तो वे हां में जवाब देते हैं.

आंसू के वाष्पीकरण से होती है समस्या
रूम हीटर की वजह से कमरे का तापमान बढ़ता है. ऐसे में जो आंसू हमारी आंखों में बनता है उसके वाष्पीकरण की गति बढ़ जाती है. जिस गति से आंसू बनता है, उससे ज्यादा गति से आंसू का वाष्पीकरण होता है. आंखें सूखने लगती हैं और जब सूखी आंखों में हम पलक झपकाते हैं, तो रगड़ पड़ती है. जिसकी वजह से आंखें लाल होती है. जो लोग लगातार रूम हीटर का उपयोग करते हैं, उन लोगों में अक्सर ये समस्याएं आ रही हैं. रूम हीटर का लगातार उपयोग नहीं करना चाहिए

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!