गुना बस हादसे में एमपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर, एसपी और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर समेत इन पर गिरी गाज

मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार रात हुए बस हादसे में सीएम मोहन यादव की सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में कलेक्टर, एसपी और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सहित परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को पद से हटाया गया है. मामले में कार्रवाई से पहले सीएम मोहन यादव ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली. घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना न घटे प्रशासन इसका पूरा ध्यान रखेगा. इस तरह की घटना के पीछे जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के गुना में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद करने में जुटा है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मोदी के हवाले से कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के गुना में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है. इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं.’’उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.’’

मध्य प्रदेश के गुना जिले में डंपर से टक्कर के बाद एक निजी बस में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 13 हो गई. वहीं घायलों की संख्या 17 है. बुधवार रात करीब 9 बजे गुना-आरोन रोड पर डंपर से टकराने के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई थी.

बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना बस आगजनी मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में कार्रवाई करते हुए गुना आरटीओ रवि बारेलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं गुना के सीएमओ बीडी कतरोलिया को भी निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं. 

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    16 घंटे बाद बोरवेल से निकले सुमित ने तोड़ा दम, अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया

    मध्य प्रदेश के गुना में 16 घंटे बाद बोरवेल से निकला 10 साल का मासूम जिंदगी की जंग हार गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सुमित मीणा को मृत घोषित कर…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!